रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने इंसाफ चौक के पास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मधुबनी के निर्देश पर वाहन चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों तस्कर की पहचान गांव सराय खास पटेरा, थाना सराय, जिला वैशाली के उमेश साह का पुत्र नीरज कुमार एवं धर्मदेव पासवान का पुत्र विजय कुमार के रूप में किया गया है। जिस के पास से मादक पदार्थ गांजा सात पैकेट में कुल मात्रा 37.45 किलो ग्राम बरामद किया गया। दोनों तस्कर रेनॉल्ट चार चक्का वाहन में लेकर उक्त गांजा को जैसे ही रहिका इंसाफ चौक पहुंचा पुलिस के द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उस के अंदर से गांजा बरामद हुआ। जिसे वाहन सहित जप्त कर लिया गया।
रहिका थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के निर्देश पर इंसाफ चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें एक चार चक्का वाहन को तलाशी लेने पर वाहन से 37.45 किलोग्राम गांजा दो तस्कर के द्वारा चार चक्के वाहन से लेजाया जा रहा था। पुलिस द्वारा बरामद गांजा के साथ ही उक्त वाहन को जप्त कर दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया है। जहां दोनों तस्कर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेते हुए मंडल कारा रामपट्टी मधुबनी भेज दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, चौकीदार ललित पासवान, अमित कुमार पासवान, किशोर पासवान के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद थे।




