रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई 8 से 10 नकाबपोश बदमाशों ने पंचायती राज पदाधिकारी की गाड़ी रुकवा कर की मरपीट
चालक व पदाधिकारी हुए घायल
एंकर –जमुई जिले के खैरा थानांतर्गत केंदुआ पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाए 8 से 10 की संख्या में घात लगाए बदमाशों ने ख़ैरा प्रखंड के केंदुआ गांव के पास शुक्रवार की शाम स्कार्पियो वाहन रुकवा कर सोनो प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा की लोहे की रॉड व लात-घुसे से जमकर पिटाई कर दी.साथ ही चालक धर्मेन्द्र कुमार को भी मारकर बुरी तरह घायल कर दिया.8 से 10 की संख्या में आए सभी बदमाश नकाबपोश थे.घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए.
सूचना के बाद सहयोगियों द्वारा आनन- फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर देवेंद्र कुमार और डाक्टर विशाल आनंद द्वारा इलाज किया जा रहा है बताया जाता है कि बीपीआरओ यानि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा स्कार्पियो वाहन से जमुई अपने डेरा पर लौट रहे थे. जैसे ही वे केंदुआ पेट्रोलपंप के पास पहुंचे इसी दौरान एक दर्जन की संख्या में बदमाशों द्वारा चंदा लेने के बहाने स्कार्पियो रुकवाया और अचानक सभी लोग लोहे की रॉड से हमला कर दिया. जब बीपीआरओ बुरी तरह लहूलुहान हो गए और चालक बेहोश हो गया तो सभी लोग फरार हो गए.
घायल बीपीआरओ उपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी का चेहरा ढंके होने की वजह से वे फिलहाल पहचान नहीं पाए हैं.लेकिन कुछ दिन पूर्व एक पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी उंसके बाद उन्हें धमकी भी मिली थी. घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तालाश में जुटी हुई है. सोनो थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि घटना हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Byte 01 उपेंद्र कुमार वर्मा पंचायती राज पदाधिकारी घायल




