एन एच 57 पर ट्रक से भारी मात्रा मे विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

एन एच 57 पर ट्रक से भारी मात्रा मे विदेशी शराब जब्त, सदर एस डी पी ओ ने दी जानकारी

मधुबनी जिला के सकरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक ट्रक में भर कर भारी मात्रा विदेशी शराब की खेप ले जाया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्परता दिखाते हुए एनएच 57 पर जांच शुरु कर दिया। जांच के दौरान ही पुलिस ने देखा की मिली गुप्त सूचना वाली उक्त ट्रक आ रही है। जिस पर भारी मात्रा में विदेशी शराब लदा हुआ है। सकरी थाना पुलिस बैरिकेडिंग कर उस ट्रक को रोकने के लिए हाथ दिया ट्रक चालक पुलिस को देख ट्रक को रोकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया साथ ही ट्रक पर सवार दो व्यक्ति को भी धरदबोचा गया।
सकरी थाना पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर और गिरफ्तार तस्कर को लेकर सकरी थाना पहुंची वहीं इस पूरे मामले की सूचना सकरी थाना अध्यक्ष के द्वारा बरिए अधिकारी को दी गई। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सूचना पाते ही सकरी थाना पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि सकरी थाना पुलिस को मध्य निषेध विभाग पटना के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब की बड़ी खेप जा रही है। जिसके बाद थाना पुलिस दलबल के साथ न 57 पर बैरिकेडिंग कर जांच शुरू कर दिया जांच के दौरान ही देखा की सूचना वाली नंबर की ट्रक आ रही है। पुलिस ने ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं पुलिस ट्रक शराब और दो तस्कर को हिरासत में लेकर थाना पहुंची जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। मालूम हो कि पुलिस के द्वारा जप्त किए गए विदेशी शराब 703.825 लीटर है। जिसका स्थानीय बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपए से अधिक का आंका जा रहा है। वही पुलिस के द्वारा गिफ्तार शराब तस्कर की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक मोबाईल 7 हजार रुपए एक टोल प्लाजा रसीद बरामद हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment