शराब तस्कर के विरुद्ध गांवबालो का हल्लाबोल, मामला पहुँचा पुलिस के पास!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

शराब तस्कर के विरुद्ध गांवबालो का एक्शन, मौके पर पहुंची पुलिस वीडियो हो रहा है बायरल

बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बावजूद भी धरल्लें से शराब तस्करी कर लाना और बेचना आम है। ऐसे ही एक शराब तस्कर के खिलाफ गांव बालों के द्वारा शुक्रवार को जमकर विरोध करने का मामला वाइरल वीडियो से सामने आया है।
पूरा मामला मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है जहां काफी दिनों से धरल्लें से शराब कारोबार किया जा रहा था। जिस को लेकर गांव के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। वहीं शराब कारोबारी के विरुद्ध लोगों ने जम कर विरोध किया। गांव के लोग एक जुट होकर पंचायत के सरपंच के पास पहुंचा और गांव में धरल्लें से हो रहे शराब कारोबार को लेकर जानकारी दी और इसे रोकने के लिए पंचायत के सरपंच पति और ग्रामीणों द्वारा गांव में बैठक बुलाया गया। बैठक में गांव में शराब कारोबारी को भी बुलाया गया।

ग्रामीणों और पंचायत के सरपंच पति के द्वारा निर्णय लिया गया की गांव में हो रही शराब कारोबार बंद होनी चाहिए। बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बावजूद भी शराब की हो रही कारोबार से गांव के लोगो और बच्चो एवं महिलाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिसे देखते हुए संलिप्त कारोबारी ऐसा नही करने को लेकर हिदायत दी गई। लेकिन शराब कारोबारी का मनोबल सातवे आसमान पर पहुंचा हुआ है। वे पंचायत की बात मानने को तैयार नहीं है। बैठक में मौजूद शराब कारोबारी सीता देवी से जब शराब तस्करी को लेकर सवाल किया गया तो उसने बैठक मे बिना किसी डर या भय के सबों के सामने कहने लगी कि बोली मैं 50 हजार रुपए का माल लेकर आई हूं इसका हर जाना कौन देगा। सीता देवी के द्वारा यह बताया सुनकर कि मेरे पास 50 हजार रुपए का शराब है बैठक में मौजूद लोग आश्चर्यचकित हुए कि यह खुलेआम बिना झिझक बिना किसी डर के बोल रही है। तो लोगो ने फैसला किया कि इसके घर को सर्च किया जाए। वहीं इस बात की सूचना रहिका थाना को दी गई। सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस दलबल के साथ सूचना वाली जगह पर पहुंची तो वहां से भारी मात्रा में नेपाल निर्मित देसी शराब बरामद हुआ। लेकिन पुलिस के पहुंचते ही सभी शराब कारोबारी मौके का लाभ उठा कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाया है कि बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद भी धरल्लें से शराब की तस्करी और कारोबार हो रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन रोक लगाए। इस बाबत रहिका थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शराब को मौके से जप्त कर लिया गया है और वही शराब तस्करों के खिलाफ सभी आबस्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment