रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
एस एच 51 पार कर रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार ठोकर, महिला की हुई मौत
मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह कुशमार गांव से गुजरने वाली एसएच 51 को पार कर रही 55 वर्षीया मुन्नी खातून को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने इतनी जोरदार ठोकर मारी कि वह दूर जा गिरी और बेहोश हो गई। महिला के माथे पर रखी टोकरी के झटके से पिकअप वैन की विंड स्क्रीन का शीशा टूट गया। घटना को देख कर आसपास के लोगों ने पिकअप वैन को घेर लिया और चालक सहित पकड़ लिया। आनन फानन में लोगोंने बुरी तरह घायल महिला को उपचार के लिए खुटौना सीएचसी लेकर आया। जहां घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। जहां लेजाते समय वहां पहुंचने के टहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत महिला के शव को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के लिए जिम्मेवार बीआर 32 जीबी 806 नम्बर की पिकअप कब्जे में लेकर तथा चालक जिसकी पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डलोखर का रहने वाला मोहम्मद मंसूर आलम को हिरासत में लेकर पुलिस खुटौना थाने ले आई। थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच 51 को कुशमार चौक पर जाम करने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा समझाने बुझाने के बाद उन्हें ऐसा नहीं करने को लेकर समझाया जा सका। मृतिका मुन्नी खातून का पति सुल्तान मंसूरी मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और कुछ ही दिन पहले वे घर से गए हैं। उन्हे घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद महिला की शब को दफ़न करने के लिए परिजन को सौंप दिया गया है।




