लालू-रावड़ी की सत्ता में नौकरी, मुसलमान को आरक्षण देने के समय उनके हाथ को लकवा मार गया था क्या?- नीरज बबलू!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि वर्मा!

पीएचडी मंत्री भाजपा नेता नीरज बबलू ने आरजेडी पर निशाना साधा

खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां काराकाट में बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री भाजपा नेता नीरज बबलू ने आरजेडी पर निशाना साधा है तथा विवादित बयान देते हुए कहा है कि जब लालू प्रसाद यादव और रावड़ी देवी सत्ता में थी तो लोगों को नौकरी और मुसलमान को आरक्षण देने के समय उनके हाथ को लकवा मार गया था क्या? मंत्री नीरज बबलू ने यह बयान काराकाट के डेहरी ऑन सोन स्थित सुअरा में दिया है। उन्होंने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि अपने शासनकाल में इन्होंने किसी को नौकरी तथा आरक्षण नहीं दिया और अब मुसलमान के लिए आरक्षण मांग रहे हैं। जब मुसलमान को आरक्षण देने के लिए उनके पास सत्ता थी, पावर था तो उस समय उन्होंने मुसलमान को आरक्षण नहीं दिया। लेकिन नीतीश कुमार जी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर अब वोट मांगा जा रहा है। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल काराकाट के डेहरी ऑन सोन स्थित सुअरा हवाई अड्डा के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। जिसका जायजा लेने मंत्री मौके पर पहुंचे थे।

बाइट — नीरज कुमार बबलू (पीएचईडी मंत्री व भाजपा नेता)

Join us on:

Leave a Comment