अरविंद कुमार!

साहेब हफ्ता वसूली की बात करवा रहे हैं एक दूसरे से!
पूर्वी चंपारण जिला में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो ने पुलिस वालो की काली करतूत की पोल खोल कर रख दी है।यह वायरल वीडियो पुलिस वालों के सहयोग से चल रहे तस्करी के सिंडिकेट की गवाही भी दे रही है।वीडियो में तस्कर की चौकीदार से मोबाइल पर हो रही बातचीत से पुलिस वालों की कलई खुल रही है।
वायरल वीडियो!
ढ़ाका-कुंडवाचैनपुर रोड की बतायी जा रही है।जिसमें पुलिस गश्ती दल एक दारोगा के नेतृत्व में जीप पर बैठी हुई है।पुलिस गश्ती दल ने मोटरसाइकिल से तस्करी का सामान ले जा रहे तस्कर से जांच के नाम पर अपने हिस्से का पैसा मांग रहा है।पूरे वीडियो को देखने के बाद यह स्पष्ट हो जाता है कि पुलिस के सहयोग से इस क्षेत्र में तस्करी का सिंडिकेट चल रहा है।जीप में बैठे दारोगा एक तस्कर को रोके हुए हैं।जिससे तस्करी के ऐवज में पैसे की डील करने का प्रयास दारोगा कर रहे हैं।लेकिन तस्कर दारोगा को बताता है कि चौकीदार के माध्यम से थाना को पैसा भेजा जाता है।लेकिन अब वह खुद सीधे उनलोगों को पैसा दे देगा।तस्कर ने तुरंत अपने फोन से थाना के चौकीदार को फोन लगा दिया
फोन पर तस्कर चौकीदार से पूछता है कि प्रत्येक महीना थानाध्यक्ष के नाम पर वसूली करके पैसा किसको देता है,तो चौकीदार बताता है कि वह सभी तस्करों से वसूली करके रुपया “बड़ाबाबू” (थानाध्यक्ष) को दे देता है।फिर तस्कर कहता है कि ‘छोटाबाबू’ (थाना के दारोगा) रोककर पैसा देने की बात कह रहे हैं।उस बात पर दूसरी तरफ से चौकीदार कहता है कि वह थाना पर है और बड़ाबाबू से बात करवाता है।वीडियो में एक मोटरसाइकिल और ट्रक दिखाई दे रहा है।जिसपर कुछ सामान लदे हुए हैं।
हालाँकि शंखनाद इस वायरल, वीडियो की पुष्टि नहीं करता!




