परशुराम सेवा संस्थान ने एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद को सिक्के से तौल कर दिया जीत का आशीर्वाद!

SHARE:

आदित्यानंद आर्य

गाय, गरीब, ब्राह्मण और प्रजा की रक्षा करने के लिये बाहुबली होना चाहिए : आनंद मोहन

  • परशुराम सेवा संस्थान ने एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद को सिक्के से तौल कर दिया जीत का आशीर्वाद

शिवहर : लोकसभा चुनाव का प्रचार दिनों दिन परवान चढ़ता जा रहा है। जहां दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं से संपर्क कर अपने पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसी करी में देर रात राष्ट्रीय परशुराम सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिवहर के पुरनहिया राम जानकी मठ परिसर में शिवहर से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद को सिक्कों से तौला गया सभी ने विजय का आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान भारत सरकार के मंत्री अश्वनी चौबे भी मौजूद थे।
लोगों को संबोधित करते हुए एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद ने कहा की यहां के लोगों ने जो आशीर्वाद दिया है। उसे सूद समेत विकास कर वापस करूंगी। इसलिए अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान कर उन्हें मौका दें। ताकि वह क्षेत्र का विकास करवा सके। क्षेत्र से आए लोगों से जदयू के समर्थन में मतदान करने की अपील की। वही NDA उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए लवली आनंद को वोट करने की अपील की। श्री चौबे ने कहा कि आनंद मोहन लगातार ब्राह्मण को हित के लिए कार्य किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने संबोधन के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सलाम करते हैं ऐसी वीरता की। इस दौरान मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने संबोधित करते हुए कहा कि हा अगर विरोधी कहते हैं कि मैं बाहुबली हूं, तो एक क्षत्रिय के बाहों में दम तो होनी चाहिए ताकि वो माँ के कहे अनुसार गाय, गरीब, ब्राह्मण और प्रजा कि रक्षा कर सके। उन्होंने कहा छोटन शुक्ला के साथ-साथ जंगल राज मे आनंद मोहन के 5 साथी मारे गए थे। कहा कि 16 वर्ष जेल में सजा काट कर आए है, फिर वक़्त आएगा तो सीना ठोकर खड़ा रहूंगा। शासन के खिलाफ, प्रशासन के खिलाफ प्रवाह नहीं तानाशाही के खिलाफ अफसरशाही के भ्रष्टाचार खिलाफ हडिया भी गल जाएं तो परवाह नहीं। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि आपके बिच आया हूँ, कि योद्धा कि हैसियत से, आपके आशीर्वाद मे ही वो ताकत है, कि फांसी से भी लौटा और आजीवन कारावास भी आनंद मोहन का कुछ नहीं बिगाड़ पायी है। उन्होंने कहा यहां से वशिष्ठों का आशीर्वाद ढोकर ले जाने के लिए आया हुँ आप अपना आशीर्वाद हमें दें। इस दौरान सभी ने एक स्वर से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की बात कही है। इस दौरान जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार पांडे लोजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडे, श्री राम जानकी मठ के महंत श्री श्री 108 प्रभु शरण दास महाराज, जदयू प्रवक्ता विजय विकास, भाजपा जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह सहित कार्यकर्तागण हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें