हार से बौखलाई भाजपा अब हिंसा पर उतर आई हैँ – श्याम रजक!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

– बिहार में सोमवार को हुई पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के बाद छपरा में हुई गोलीबारी की घटना में दो व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत एवं एक व्यक्ति के घायल होने पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राजद के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि हर से बौखलाई भाजपा के लोग अब हिंसा पर उतारू हो गए हैं। चुनाव आपसी सद्भाव की चीज है। जिस मतदाता को जहां वोट करना है। उसे वोट करने देना चाहिए। एनडीए के कार्यकर्ता छपरा में अपनी हार सुनिश्चित देखते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। श्रीरजक में जोर देते हुए कहा कि इस बार चार सौ पार का नारा देने वाले एनडीए के नेताओं की बोलती बंद हो गई है। क्योंकि उन्हें मतदाताओं ने तड़ीपार कर दिया है। इस बार रोजगार, महंगाई को लोगों ने मुख्य मुद्दा बनाया है और इसी मुद्दे पर बिहार ही नहीं पूरे देश में वोटिंग किया जा रहा है। पांच चरणों के हुई चुनाव में यह साफ हो गया है कि एनडीए गठबंधन को दूर-दूर तक बहुमत नहीं मिलने जा रही है। वही इस मौके पर राजद के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि बिहार में एनडीए को 10 से 15 सीट से ज्यादा आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जो 40 में 40 सीट लाने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। उन्हें यह पता लग गया होगा कि कितना सीट आने वाला है। उन्होंने कहा के भारतीय जनता पार्टी चोरी छुपे लुक्का छिपी वाला खेल खेल रही है। जो जनता जान चुकी है। बिहार ही नहीं पूरे देश में एनडीए के खिलाफ हवा चल रही है। प्रधानमंत्री के झूठे वादे से जनता ऊब चुकी है। इसका नतीजा आगामी 4 जून को देखने को मिलेगा।
Byte – श्याम रजक,पूर्व मंत्री सह राजद नेता
अब्दुलबारी सिद्दीकी,पूर्व मंत्री सह राजद नेता

Join us on:

Leave a Comment