दूध वाहन ने साइकिल सवार युवक को कुचला घटना ही स्थल पर युवक की मौत

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बेलगाम दूध वाहन ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे साइकिल सवार युवक की की मौत घटना ही स्थल पर हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के कपासिया चौक एनएच 31 की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साइकिल सवार युवक बेगूसराय से बरौनी की ओर जा रहा था विपरीत दिशा से आ रहे हैं दूध वाहन ने साइकिल सवार को ठोकर मार दिया जिससे वह घायल हो गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां जुट गए और एनएच 31 को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर शांत कराया और कागजी कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment