रिपोर्ट- अमित कुमार!
–नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जब चुनाव प्रचार के बाद पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे तो आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला । तेजस्वी यादव लगातार रोजगार और नौकरी की बात करते हैं और इसी कड़ी में एक छोटी सी बच्ची आज तेजस्वी यादव के पास पहुंच गई । तेजस्वी यादव ने बच्ची से पूछा कि हमें जानती हो क्या तो बच्ची ने कहा कि हां मेरे पूरा परिवार आपको जानता है । आप सब को नौकरी देते है । तो मुझे अच्छा लगता है ।
बच्ची अपने परिवार के साथ पटना एयरपोर्ट पर पहुंची थी । अपने पिता को लेने । बच्ची का नाम फातिमा है । उसके पिता दुबई में काम करते हैं । बच्ची अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पहुंची थी । फातिमा ने कहा मुझे कैमरा से डर नहीं लगता है। तेजस्वी यादव के साथ फातिमा ने फोटो भी खिंचवाई ।




