दादी पोते को बेलगाम बुलेट ने ठोका, 6 माह के पोते की मौत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बेलगाम बाइक सवार ने एक 6 माह के दूध मुहे बच्चे को धक्का मार दिया। जिससे बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों ने बवाल काटा। इसके बाद अस्पताल भेजा गया वहां चिकित्सक के द्वारा इलाज नहीं किए जाने पर भी परिजनों ने काफी हो हल्ला किया। बताते चलें कि
जहानाबाद नालंदा सड़क पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाइक सावर युवक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दिया। इससे महिला की गोद में मौजूद 6 माह बच्चे की मौत गिरने से हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
घटना को लेकर लोगों ने बताया कि
महिला अपने 6 माह के पोते को गोद में लेकर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान जहानाबाद की तरफ से आ रहे बुलेट सावर ने महिला को टक्कर मार दिया। इसके कारण महिला को तो मामूली चोट आई लेकिन बच्चा जमीन पर गिर गया।
घटना के बाद बाइक सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मसौढ़ी लेकर जाने को कहा। वहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद लोगों ने जहानाबाद नालंदा एनएच को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद सदर अस्पताल में डॉक्टर के नहीं रहने के कारण बच्चे का इलाज समय पर नहीं हो सका। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को समझाकर शांत कराया और जाम को हटाया। मृत बच्चा जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी मनीष यादव का बेटा था।

बाइट मृतक के परिजन बाईट प्रत्यक्षदर्शी

Join us on:

Leave a Comment