बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल,का बेनीपट्टी में भव्य स्वागत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल के पहूंचने पर शनिवार को बेनीपट्टी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी ने अपने आवास पर मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य पार्षद मंजू देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रूपन साह ने मिथिला के पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पाग-दोपाटा व फूल माला पहनाकर एवं मिथिला पेंटिंग भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत की मजबूती के लिए तीसरी बार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनना आवश्यक है। जात-पात व धर्म से ऊपर उठकर देश को बचाना है। भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। अमेरिका व चीन चाहता है कि भारत लड़ाई में पड़े। ताकि, उनका हथियार बिके। लेकिन मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने उन्हें सफल नहीं हो दिया है। भाजपा का स्पष्ट मानना है कि सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास। इस मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बचनु मंडल, पूर्व जिला पार्षद दोरिक पूर्वे, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सुजीत पासवान, जिला महामंत्री भाजपा ज्योति नारायण मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण पंडित, दिनेश महथा, रघुनाथ महतो, वार्ड पार्षद नथुनी राम, ललन साह, कार्तिक झा, शत्रुधन ठाकुर, विनोद राम, उत्तिम पंडित, शंभू साह, विनोद साह, शंकर साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment