कोरोना टीका के लिए लगाए गए मेगा कैंप में प्रोटोकॉल की जमकर उड़ी धज्जियां!

SHARE:

अरविंद कुमार

कोरोना टीका के लिए लगाए गए मेगा कैंप में प्रोटोकॉल की जमकर उड़ी धज्जियां, मुफ्त में बटीं कोरोना!

मोतिहारी के पताही से एक अजीबोगरीब तस्वीर सामने आई है, जहां कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए  यहां के लोगो को टिकाकर्मी  खिड़की के अंदर से टीका दे रहे हैं। वो भी बिना किसी सावधानी के ।कोरोना टीकाकरण की ऐसी शर्मनाक तस्वीर शायद ही आपने देखी होगी, जहां स्वास्थ्यकर्मी  टीकाकरण के सारे प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए खिड़की के अंदर से ही लोगो को टीका दे रहे हैं। वो भी इस चिलचिलाती धूप में। हद तो ये भी है कि नियम के मुताबिक लोगो को टीका देने के बाद उन्हें कम से कम आधे घंटे तक वेटिंग रूम में बैठाकर रखा जाता है और ये देखा जाता है कि  कहीं किसी ब्यक्ति को टीका लेने के बाद कोई परेशानी तो नही हो रही है। लेकिन यहां ऐसा कुछ नही हो रहा है ।लोगो को खिड़की से ही टीका देकर उन्हें बैरंग उनके घर जाने को मजबूर कर दिया  जा रहा है ।अगर विश्वास नही तो देखिये इन तस्वीरों को कि कैसे मोतिहारी जिले के पताही में  लोगो के जीवन के साथ घोर मजाक व लापरवाही बरती जा रही है।

पुलिस बल बुलाया गया फिर भी कोई फर्क नहीं हुआ भीड़ पर :

दरअसल पूर्वी चमपारण के पताही स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कोरोना टीकाकरण  का मेगा कैम्प लगा हुआ है जहा प्रखण्ड क्षेत्र के लोगो को कोरोना के टीके  के लिए बुलाया गया । चूंकि कोरोना का टीका कई दिनों बाद लोगो को मिलने वाला था इसलिए वहां सैकड़ो लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी व देखते ही देखते वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया ।लोगो के भारी भीड़ को देखते हुए प्रसाशन व स्वास्थ्यकर्मियों के हाँथ पाँव फूलने लगे ।एक ओर जहां सैकड़ो की भारी हुजूम कोरोना का टीका लेने के लिए हंगामा करने लगे वही टीका की कमी  की बात सामने आने पर लोग उग्र होने लगे । प्रसाशन वहां नतमस्तक दिखी व हंगामा को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मी आनन फानन में खिड़की से ही  लोगो को टीका लगाते हुए लोगो को बाहर से ही घर जाने को कहने लगे । इस दौरान लोग एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए कोरोना से दो दो हाँथ भी करते रहे । ऐसे में इस कोरोना का टीका लेने से क्या फायदा , जहां कोरोना वायरस मुफ्त में बंट रहा हो ।

Join us on:

Leave a Comment