भैंस चराने के दौरान 13 वर्षीय किशोर के नदी में डूबने से हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्ट धीरज शर्मा भागलपुर

घटना बाद परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल आठवीं कक्षा का छात्र था मृतक दुर्गेश कुमार!

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत के गोलाहु बहियार में सोमवार दोपहर एक बजे के करीब भैंस चराने गए 13 वर्षीय किशोर दुर्गेश कुमार की मौत जतरा नदी में डूबने से हो गयी। मृतक के पिता डब्लू यादव ने बताया कि रोज दिन के तरह उनका छोटा लड़का दुर्गेश भैंस चराने के लिए बहियार निकला था। जहां चरने के क्रम में भैंस नदी में चली गयी। भैंस को वापस घुमाने के लिए बेटा भी नदी में छलांग लगा दिया जहां डुबाव पानी होने के कारण वह डूब गया। उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों सहयोग से मृत बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृत पुत्र गांव के ही विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। वहीं घटना की सूचना पाकर बेलखोरिया पंचायत के पंसस प्रतिनिधि मो.अनबर अंसारी घटनास्थल अपर पहुंचे और नाथनगर अंचलाधिकारी स्मिता झा को घटना की जानकारी दिया। जहां से घटना की जांच करने के लिए नाथनगर राजस्व राजेश रंजन पोद्दार को उन्होंने भेजा। घटना में बच्चे के नदी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई। सीओ ने बताया कि शव को स्थानीय थाना की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार को आपदा विभाग के तरफ से चार लाख का मुआबाजा दिया जाएगा। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Join us on:

Leave a Comment