अपने ही परिवार से नौकरी के नाम पर चार कट्ठा चार धुर लिखवाने वाले तेजस्वी आजकल बहुत रोजगार शब्द बोल रहे- नीरज कुमार का जोरदार हमला!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

लोकेशन,,,,,, पटना

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बार-बार रोजगार वाले बयान पर कहा कि वह आजकल सोते उठते तो रोजगार रोजगार करते रहते हैं जरा इस बात पर मैं ध्यान दिलवाना चाहता हूं इसी क्रम में उन्होंने कहा कि”लालू प्रसाद यादव जी के बड़े भाई स्वर्गीय मंगरु यादव के पुत्र श्यामा यादव, त्रिवेणी यादव, रामाशंकर यादव कमल यादव से रेलवे में नौकरी के नाम पर अपने ही पैतरिक गांव फुलवरिया में चार कट्टा पांच धुर जमीन लिखवा लिया , राबड़ी देवी के चाचा नाटा चौधरी, के बेटे से सेनार कला में जहां नैहरा है राबड़ी देवी का वहां पर दो कट्ठा जमीन चौबीस हजार में लिखवा लिया, और वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के शासनकाल में उनके बड़े भाई गुंजन यादव के पुत्र रामानंद यादव के पुत्रवधू कुंजन यादव को कार्यपालक सहायक के रूप में मेघा पर नौकरी मिली, उनसे कोई जमीन नहीं लिया गया, उन्होंने कहा कि जमीन और नौकरी के मामले में तेजस्वी यादव स्पष्ट करें कि लालू यादव के बड़े भाई के परिजनों से उन्होंने नौकरी के नाम पर जमीन ली गई है कि नहीं ?

बाइट -नीरज कुमार प्रवक्ता जदयू

Join us on:

Leave a Comment