संपत्ती हड़पने के उद्देश्य से नानकशाही संगत महंथ पर जानलेवा हमला!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा।


नानकशाही संगत महंथ पर जानलेवा हमला
-संगत की संपत्ति पर कब्जा जमाना है उद्देश्य , एक हिरासत में।

जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र के अमांवा नानकशाही संगत महंथ शक्ति मुनि दास पर गांव के ही भूमाफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी महंथ को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि अमांवा के कुछ भूमाफियाओं द्वारा संगत की संपत्ति पर कब्जा जमाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। स्थापित महंथ माफियाओं के मंसूबे को सफल नहीं होने देने पर आमादा हैं। ऐसे में महंथ को रास्ते से हटाने का प्रयास आरंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार की देर शाम जब वे अपने आसन पर बैठे थे गांव के भूमाफियाओं यथा सागर सिंह पिता स्व. द्वारिका सिंह, नवल सिंह पिता स्व. अलखदेव सिंह व सुरेश सिंह ने हरवे हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया।
महंथ के बचाओ बचाओ की आबाज सुन जबतक आसपास के लोग पहुंच पाते तीनों फरार होने में सफल रहे।
स्थानीय लोगों के सहयोग से महंथ जी को इलाज के लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना थाने को दी गयी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने आरोपी तीनों में से एक सागर सिंह को हिरासत में ले लिया है।
इस बावत थानाध्यक्ष ने अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की है।
बता दें हिरासत में लिये गये सागर सिंह अमांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की भूमि पर कब्जा जमा रखा है। नवल सिंह ईंट भट्ठा संचालक के साथ बालू माफिया है। सुरेश सिंह संगत की दुकान पर कब्जा जमाने तथा रंगदारी वसूली के प्रयास में लगे हैं जिसका विरोध महंथ द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में महंथ की जान को खतरा है तो प्रशासन के सामने संगत की चल अचल संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

Join us on:

Leave a Comment