पहली बार चिराग पासवान पर तेजस्वी का सीधा और जोरदार हमला!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

देखिए चिराग पासवान जी की कोई ग़लती नहीं है। वो जिस दिन से राजनीति में है बीजेपी और RSS के संग है। उनकी कार्यशैली, भाषा, विचारधारा सब बीजेपी के रंग में रंगी हुई है।

जरा पूछिए- जब उनके दल का एक भी विधायक नहीं था तो स्व॰ रामबिलास पासवान जी को RJD ने राज्यसभा में भेजा था। चिराग जी ने सांसद के नाते 10 साल में क्या 100 दिन भी बिहार में गुज़ारे है? जमुई के लोगों से जाकर पूछिए। एक कार्यालय तक नहीं है वहाँ ना सांसद का ना पार्टी का?

देखिए, पासवान समाज बहुत ही प्रबुद्ध और वैचारिक समाज है। पासवान समाज सामाजिक न्याय की राजनीति पसंद करता है ना की BJP और RSS की। विगत तीन चुनावों में उन्होंने अपने परिवार को छोड़कर पासवान समाज के किसी नेता को कोई टिकट अथवा प्रतिनिधित्व दिया हो तो बता दीजिए? जो टिकटें मिलती है उसमें आधी घर वालों की होती है और आधी ग़ैर दलितों की। इसलिए सारा बिहार कह रहा है कि वो मन-वचन और कर्म से वो विशुद्ध भाजपाई विचारधारा पर काम कर रहे है। उनकी अपनी कोई विचारधारा नहीं बची।

Join us on:

Leave a Comment