महाराजगंज में 21 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन-सिग्रीवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

भाजपा चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

महाराजगंज (सीवान) लोकसभा चुनाव के छठे चरण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के गोरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र में आज्ञा खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सांसद जनार्दन सिंह सीगवाल ने कहा कि यह महाराजगंज के लिए गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री का आगमन महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के गोरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की प्रधानमंत्री के भाषण सुनने के लिए वह 21 मई को आज्ञा खेल मैदान पहुंचे और अपना आशीर्वाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने का कार्य करें। इसके पूर्व सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने महाराजगंज में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया और लोगों से अपने 10 साल के किए हुए कार्यों को गिनाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पर का लक्ष्य पूरा करने में अपना वोट रूपी आशीर्वाद देने का अपील किया।

Join us on:

Leave a Comment