रिपोर्ट:- रवि वर्मा/ रोहतास
खबर रोहतास जिले से हैं जहां करगहर में सासाराम संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी शिवेश राम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। इस बैठक में करगहर विधानसभा के पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह के अलावा एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे तथा एनडीए प्रत्याशी सुरेश राम को सासाराम लोकसभा क्षेत्र से जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ यह बैठक की गई है। वहीं इस बैठक में सासाराम संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार शिवेश राम ने कहा कि चुनाव का माहौल बहुत उत्साह पूर्वक है कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग उत्साह में है मेरा जीत सुनिश्चित है। वहीं उन्होंने बाहरी भीतरी का नारा पर कहा कि मेरा जन्म यही का है उस समय जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनता था नहीं तो मैं जन्म प्रमाण पत्र भी देखा देता। मैं 20 साल से यहीं पर रहा हूं। मैं सासाराम का वोटर भी हूं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो कैमूर जिले के हैं और मैं यहां सासाराम का रहने वाला हूं तो बाहरी तो वह हो गया मैं? बाहरी भीतरी का नारा बकवास है।।।।
बाइट: शिवेश राम (एनडीए प्रत्याशी सासाराम लोकसभा)




