बिहार में चुनावी समर :सम्राट चौधरी का लालू परिवार पर हमला, रोहिणी को बताया टूरिस्ट बेटी!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

— बिहार में चुनावी समर : डिप्टी CM सम्राट चौधरी का लालू परिवार पर हमला जारी
— रोहिणी को बताया…. लालू की टूरिस्ट बेटी
— जगलराज से परेशान होकर सिंगापुर गई टूरिस्ट बेटी के लिए आरक्षण मांग रहे है लालू प्रसाद यादव

चौथे चरण के चुनाव में हाजीपुर और सारण की सीट के साथ कई हॉट सीटों पर चुनाव होना है … सारण से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही है तो हाजीपुर से चिराग पासवान के लिए 20 मई को मतदान होना है …. रोहिणी के चुनाव प्रचार की कमान तेजस्वी यादव के साथ खुद लालू प्रसाद यादव ने संभाल रखा है तो .. चिराग के लिए NDA नेता हाजीपुर में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है

चुनाव लड़ रहे प्रत्यासियो के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार तो देखने को मिल ही रहा है … प्रचार के साथ ताबड़तोड़ हमले निजी कटाक्ष का दौर भी जारी है …

चिराग पासवान के लिए चुनावी सभा करने पहुंचे डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सारण की RJD प्रत्यासी और लालू की बेटी को टूरिस्ट बताया ….

हाजीपुर के जंदाहा में चिराग के साथ चुनाव प्रचार करने पहुंचे सम्राट चौधरी ने कहा की लालू की बेटी पिता के जंगलराज से परेशान होकर सिंगापुर चली गई थी … अब टूरिस्ट बन कर बिहार आई है …. सम्राट ने लालू परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा की लालू परिवार अपनी टूरिस्ट बेटी के लिए आरक्षण मांग रहे है …

बाइट — सम्राट चौधरी
लालू जी का आरक्षण किसका है , पहले कहा , मैं हटूंगा मेरी पत्नी राबड़ी देवी को आरक्षण … फिर कहा मेरा बेटा क्रिकेट नहीं खेल पाया , पानी ढोता रह गया … इसको आरक्षण देने का काम करो
आजकल कह रहे है , मेरी टूरिस्ट बेटी जो सिंगापुर चली गई थी जंगलराज में , वो लौट कर छपरा आई है , अब वो छपरा के लिए वोट मांग रहे है

Join us on:

Leave a Comment