न्यायालय ने दिया हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश।

SHARE:

आशुतोष सिंह

बेगूसराय कोर्ट । प्रभारी सीजेएम रघुवीर प्रसाद के समक्ष नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी सूचक सीमा देवी ने अपनी पुत्री पूजा कुमारी की दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए अदालत के समक्ष गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी सीजीएम ने अभिलंब सूची का के परिवाद पर संज्ञान लेते हुए तेघड़ा थाना को प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय हो कि अपनी पुत्री की हत्या को लेकर सूचक काफी दिनों से तेघड़ा थाना के साथ ही एस पी एवं डीआईजी तक अपनी गुहार लगा चुकी थी। परंतु अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। थक हार कर चुम्मा देवी ने अदालत के समक्ष परिवाद दायर करते हुए इंसाफ करने की गुहार लगाई। गौरतलब हो कि झगड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी फ्लैग निवासी आरोपित विकास दास, अनिल दास, मीरा देवी एवं कुलदीप कुमार सहित अन्य को नामजद करते हुए सूचक ने अपनी पुत्री की हत्या दहेज में दो लाख रुपए की मांग पूर्ति नहीं करने पर| हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना सूचक को 27 अप्रैल 2021 को मिली तब से सूचक महिला घटना की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु गुहार लगा रही थी।

Join us on:

Leave a Comment