अरविंद कुमार

मोतिहारी नगर निगम में महापौर के ऊपर लगे अविश्वाश प्रस्ताव को लेकर लगातार उथल पुथल का दौर जारी है । इसी बीच महापौर अंजू देवी के ऊपर लगे अविश्वास प्रस्ताव के एक सप्ताह बाद फिर नगर निगम के सभागार में बैठक बुलाई गई, जिसमें कुल 38 वार्ड पार्षदों में से 32 पार्षदों ने भाग लिया । बैठक मे आगामी 2 अगस्त को अविश्वाश पर चर्चा में भाग लेने के लिए शपथ दिलायी गयी । तथा इससे संबंधित एक विज्ञप्ति नगर निगम के कमिश्नर को सुपुर्द किया गया । महापौर के विरोध में पार्षदों के आक्रोश को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि अबकी बार महापौर के कुर्सी का तख्तापलट हो जाएगा। पर देखिये आगे आगे होता है क्या ।




