बेगूसराय-बखरी में अक्षय तृतीया के मौके पर गौ सेवा के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का अयोजन!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय बखरी अनुमंडल में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ने अक्षय तृतीया के पावन मौके पर गौ सेवा की के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला में संस्था की महिलाओं ने गौ सेवा के निमित्त दो सीमेंट की नाद, भूसा, गुड़, अनाज, सब्जी, फल आदि गौशाला को भेंट किया। गौशाला कर्मियों को भी संस्था की ओर से चप्पल जूता आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। गौशाला परिसर में कई फलदार वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्षा अलका अग्रवाल, सचिव बबीता भारोंदिया, पूर्व अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, आशा बजाज, मंजू लोहरीवाल, संतोष देवी शर्मा, रीता अग्रवाल,उषा नेमानी, प्रेमा वर्मा, मीना शर्मा,मंजू बजाज, विद्या अग्रवाल, सीमा भगेरिया,संगीता नेमानी, मंचन अग्रवाल, सुनीता बजाज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। इस मौके पर गौ माता की पूजा अर्चना भी की गई। गौशाला के सचिव कैलाश शर्मा के द्वारा मिठाई आदि का वितरण किया गया।

Join us on:

Leave a Comment