उपेंद्र कुशवाहा पर राजद ने उठाया सवाल !

SHARE:

अरविंद कुमार

उपेंद्र कुशवाहा के बिहार भ्रमण  पर अब राजद ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है । राजद प्रदेश उपाध्यक्ष विंनोद श्रीवास्तव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जिस जनता के समक्ष नीतीश कुमार का विरोध किये थे आज उपेंद्र कुशवाहा को नीतिश कुमार उसी जनता के समक्ष घूम घूम कर माफ़ी मांगने और सफाई देने के लिए भेज भ्रमण करा रहे है ।

आपको बतादें कि पार्टी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राजद नेता विंनोद श्रीवास्तव का पूर्वी चंपारण में आज भव्य स्वागत  हुआ है ।

पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज जिले में  अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था । और आज उसी कार्यक्रम में सिरकत करने पटना से मोतिहारी पहुचे विंनोद श्रीवास्तव का रास्ते भर कार्यकर्ताओ ने जमकर स्वागत किया ।

फिर शहर के नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी नेताओ और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया । वही मंच पर उनके साथ राजद के विधायक मनोज यादव , पूर्व विधायक राजेंद्र राम सहिंत दर्जनों नेता व् सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे जहाँ प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया । हलाकि की इस बीच किसी को भी शोसल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रहा ।

वही मीडया से मुखातिब होते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विंनोद श्रीवास्तव ने कहा कि  पार्टी को  मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी । वही उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए विंनोद श्रीवास्तव ने कहा कि नीतीश कुमार उसी जनता के बीच घूम घूम कर माफ़ी मांगने और सरकार का बखान करने के लिये भेजा है जिसका खुलेआम विरोध वो महज कुछ दिन पहले कर रहे थे ।

Join us on:

Leave a Comment