पांचवें चरण के मतदान को लेकर मधुबनी पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान नौ लाख 21 हजार रुपए जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पुरे एलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। पांचवें चरण में मधुबनी लोकसभा में होने वाले चुनाव को देखते हुए जगह जगह चेकपोस्ट बनाई गई है। जहां पुलिस द्वारा आने जाने वाली वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। वाहन जांच के दौरान रहिका थाना क्षेत्र के इसके जितवारपुर गांव स्थित चेकपोस्ट पर एएसआई बसंत कुमार सिंह और दंडाधिकारी मोती पासवान के नेतृत्व में किये गये सघन जांच के दौरान एक वाहन से नौ लाख 21 हजार रुपए को जब्त किया गया है। जब्त रुपए को लेकर बताया जा रहा है कि सीमेंट कारोबारी पंकज कुमार ठाकुर के पास से पुलिस ने ये रकम बरामद की है। मामले को लेकर जांच परताल की जा रही है। इस तरह के वाहन जांच के पिछे जिला प्रशासन का स्पष्ट सोच है कि कैश, शराब व अन्य अवैध हथियारों का प्रयोग लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के नियत से कोई ना कर सके। जिसे देखते हुए प्रशासन के द्वारा अधिक सर्त्तकता बरती जा रही है। जिले में चेकपोस्ट को कई स्तरों पर निर्धारित किया गया है। लोकसभा का क्षेत्र जो अन्य क्षेत्रों की सिमा से लगता है, वहां ज्यादा सर्तकता और मुस्तैदी बरतने का निर्देश जिला प्रशासन ने जारी कर रखी है। इसके साथ साथ विधानसभा के आउटर और थाना क्षेत्र के आउटर पर भी कड़ी निगाहें रखी जा रही है। एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर इन सभी स्थानों पर बनाये गये चेकपोस्ट पर आने जाने वाली सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है। ताकि अवैध रुपए, शराब व अन्य प्रतिबंधित सामानों को लेकर जाने से रोका जा सके। खास कर मतदाताअेां को डराने-धमकाने और प्रलोभन देकर वोट को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के द्वारा अपने पक्ष में करने की आशंका जाहिर किया जा रहा है। प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों द्वारा अपने पक्ष में वोटरों को करने के लिए अलग अलग तरीके अपनाये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे प्रयासों पर नकेल कसने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनायी गयी है। जो जिले के विभिन्न चेकपोस्टों पर मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। इसी तरह के कार्रवाई में पुलिस ने नौ लाख 21 हजार रुपया जब्त की है।

Join us on:

Leave a Comment