रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना सिटी के पंजाब नेशनल बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही महिला से बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े ₹200000 छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद महिला ने इसकी लिखित शिकायत चौक थाने में की है। बताया जा रहा है कि मानस पथ की रहने वाली कविता सिंह पटना सिटी के कनोडिया भवन स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपने बेटे के इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए ₹200000 निकाल कर अपने घर जा रही थी। बैंक से निकलकर सड़क पार करने के क्रम में मोटरसाइकिल से आए दो अपराधियों ने उनके रुपए से भरा हुआ बैग छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर चौक थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि पैसा छीनने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




