धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा । जिले का कुशेश्वरस्थान बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। अब हालत ऐसे हो गए है की बाढ़ का पानी कुशेश्वरस्थान थाने में भी प्रवेश कर गया है । बाढ़ का पानी थाना अध्यक्ष के चेंबर से लेकर वायरलेस सेंटर वाले कमरों सहित पूरे थाने में फ़ैल गया है । थाने में मौजूद पुलिस वाले तत्काल जरूरी कागजात को पानी से बचाने के लिए ऊँचे स्थान पर रखे गए है । फिलहाल यही पानी के बीच पुलिस वाले थाने का संचालन कर रहे है ताकि आम लोगो की समस्या के निदान के साथ साथ कानून व्यवस्था बनी रहे । यहाँ बताना जरूरी है की बाढ़ का पानी प्रत्येक वर्ष कुशेश्वरस्थान थाने को ऐसे ही अपने चपेट में लेता है इसके बाद भी सरकार का ध्यान इस ओर अब तक नहीं गया यह आश्चर्य की बात है ।
काम करवाने आये स्थानीयो की परेशानी बढ़ी हुई है। उन्होंने कहा की हर साल यही होता है पानी थाने में प्रवेश कर जाता है।
थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन चार दिन से बाढ़ का पानी थाना में प्रवेश करना शुरु कर दिया। बाढ़ के पानी थाना में बढ़ने के कारण जरुरी संचिकाओं को ऊँचे स्थान पर सुरक्षित रख दिया गया है । इसी पानी के बीच तत्काल काम किया जा रहा है ।




