रिपोर्ट- निभाष मोदी

भागलपुर । सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुलतानगंज के जहाज घाट मे गंगा स्नान करने आए विभिन्न जगहों के शिव भक्तो मे तीन शिव भक्तों की गंगा मे डूबने से मौत हो गई ।वहीं इस मामले मे विजय मंडल नाथनगर साहेबगंज ने बताया कि मेरा पुत्र सौरभ कुमार उम्र 18 वर्ष गंगा स्नान करने आया हुआ था तभी गंगा मे डूबने से मौत.हो गई।वहीं दुसरे गायत्री देवी ने बताया कि छोटा पुत्र मुकेश कुमार उम्र 15 गंगा स्नान के लिए आए हुए थे।तभी स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई हैं। साथ ही ज्योति देवी ने बताया कि पुत्र राहुल कुमार 16 वर्ष नाथनगर पासीटोला का रहनेवाला हैं।जो सुबह गंगा स्नान करने के दौरान डूबकर मौत हो गई हैं।इस घटना के कई घंटों के बाद भी प्रशासन या एसडीआरएफ की टीम गंगा घाट नहीं पहुची हैं।।इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुच कर परिजनों से मुलाकात करते हुए सांत्वना देते हुए अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर एसडीआरएफ की टीम को भेजने की बात कही।




