रिपोर्ट- अजय शर्मा!
…..बगहा में नगर थाना क्षेत्र के टेगराहा पुल से समीप भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति पत्नि गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों के द्वारा इलाज के लिए बगहा अनुमंडलिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, इधर मार पीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच में लगातार लाठियां चल रही है। इधर घायल पति-पत्नी का इलाज कर रहे डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि अभी स्थिति सामान्य है। दोनों खतरे से बाहर है। घायल की पहचान चखनी राजवटीया गांव निवासी डोमई यादव के पुत्र प्रदीप यादव (30) व प्रदीप यादव की पत्नी रेनू देवी (28) के रुप में हुई हैं। इसके साथ ही बहनोई नवल यादव, भौजाई अन्नू देवी, संभू यादव आदि ने बताया कि नन्दलाल यादव व कमलेश यादव से भूमि विवाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। उसके बावजूद भी उनके द्वारा भूमि को लेकर बार–बार मारपीट कर रहें हैं।
1 वर्ष पहले इस जमीन पर हुई थी हत्या
एक वर्ष पहले भी उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें प्रदीप यादव की मां मीरा देवी के साथ मारपीट की गई जिसमें मीरा देवी की मौत हो गई। आज फिर उनके द्वारा मारपीट किया गया है। जिसमें मेरा प्रदीप यादव और देवरानी रेनू देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिली है, लेकिन परिजनों के द्वारा अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ हैं। आवेदन मिलते ही दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्ययाई की जाएगी। फिल्हाल वीडीओ की जांच की जा रही है।




