अवैध ढंग से बालू एवं गिट्टी ले जा रहे आधा दर्जन हाईवा एवं ट्रक को पुलिस ने किया जप्त!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे पुलिसिया कार्रवाई भी तेज होती जा रही है ।इसी कड़ी में जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मेंन रोड में विभिन्न जगहों पर अवैध ढंग से बालू एवं गिट्टी ले जा रहे आधा दर्जन हाईवा एवं ट्रक को पुलिस ने जप्त किया है ।जप्त किए गए ओवरलोडिंग हाईवा एवं ट्रक के पास चालान नहीं थे इसके बाद पुलिस ने सभी पर एफआईआर दर्ज करते हुए पांच चालकों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार किए गए चालकों से मालिकों के बारे में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी गाड़ियों के मालिकों पर भी एफआईआर किया है। पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई जहानाबाद जिला मुख्यालय के काको मोड मेंन रोड पर की गई इस संदर्भ में जहानाबाद के एसडीपीओ ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर यह कार्रवाई की गई है ।लोकसभा चुनाव के दौरान इकोनॉमिकल क्राइम पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो चालान वाले गाड़ी हैं उन्हें चेक कर आगे जाने दिया गया लेकिन जिसके पास चालान नहीं था और ओवरलोडिंग थी सभी ट्रकों को जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

बाइट राजीव कुमार सिंह सीडीपीओ जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment