सम्राट चौधरी का लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी पर तंज, टूरिस्ट बेटी आयी है चुनाव लड़ने!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

गोपालगंज

भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी पर तंज, टूरिस्ट बेटी आयी है चुनाव लड़ने

देश को मजबूर नहीं मजबूत नेतृत्व जरूरी : सम्राट चौधरी ------------------------------------

पटना, 4 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गोपालगंज में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ आलोक कुमार सुमन जी के नामांकन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित आशीर्वाद सभा में उन्होंने स्थानीय लोगों से फिर एक बार मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगा।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश के साथ-साथ बिहार भी ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को सिद्ध करके दिखाएगा।

श्री चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद आरक्षण को खत्म करने का हवाला दे रहें हैं, लेकिन लालू प्रसाद ने पहले अपने परिवार को आरक्षण दिया है। उन्होंने पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया और फिर क्रिकेट में सफल नहीं हुए तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया। सारण की बेटी को प्रताड़ित कर घर से निकालनेवाले दूसरे बेटे तेजप्रताप की मंत्री बना दिया और बड़ी बेटी जब लोकसभा चुनाव हार गयी तो उन्हें राज्यसभा भेज दिया। यही लालू प्रसाद का आरक्षण मॉडल है।

रोहिणी आचार्य पर तंज करते हुए कहा उन्होंने कहा कि सारण में टूरिस्ट बेटी आयी हुई है। जब बिहार में जंगल राज हुआ तो पूरे बिहार के लोगों को पलायन किया और उनमें उनका परिवार भी पलायन कर गया था। नीतीश और मोदी की सुशासन की सरकार आई तो उनके सिंगापुर पलायन करनेवाली बेटी और बाल-बच्चे भी चुनाव लड़ने बिहार आ गयी है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज देश को मजबूर नहीं मजबूत नेतृत्व चाहिए। उन्होंने यूक्रेन और रूस के युद्ध को याद कराते हुए कहा कि भारत के छात्र वहां जब फंस गए तो उन्हें लाने के लिए व्यवस्था की गई। युद्ध के दौरान तिरंगा लेकर भारत के छात्र आराम से वापस चले आये।

Join us on:

Leave a Comment