रिपोर्ट- सुमित कुमार!
(मुंगेर) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश के साथ-साथ राज्य विकसित हुआ है। तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में विद्वेष फैलाकर राज करने की कोशिश में लगे रहते है। उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की याद दिला तेजस्वी पर राजनीतिक पहार किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर अन्य बदलाव की चर्चा की। मुख्यमंत्री शनिवार को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजग प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के लिए जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के खंड बिहारी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। राजद पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष ने हिदु-मुस्लिम का झगड़ा कराया। मुस्लिम लोग के वोट के चक्कर में रहता है। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी की। 60 वर्ष पुराने मंदिरों की घेराबंदी करेंगे। पहले क्या था, उसको वोट दीजियेगा, काम हमलोग करते है। 15 वर्षों में जो हुआ है, वह आप भी जानते है। जात के आधार पर नहीं काम के आधार पर वोट करें। राजद ने परिवार को देखा है। मुंगेर से जिसने उम्मीदवार बनाया है उसके बारे में मालूम ही है। आप लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करें। पहले भी उनकी सरकार ने आठ लाख सरकारी नौकरी दी है। 10 लाख लक्ष्य के विरुद्ध चार लाख लोगों को नौकरी दे दी है। शेष प्रक्रिया में है। शुरू से न्याय के साथ विकास के हिमायती रहे हैं। यही कारण है कि पंचायत व नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। लड़कियों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की समृद्धि की कहानी 2006 में गढ़ी। मुख्यमंत्री ने प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए बिहार की सभी 40 सीटें जिताने की अपील के साथ ही 400 से भी ज्यादा सीटों की उम्मीद जताते हुए भीड़ से हाथ उठा कर स्थानीय प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को भरपूर समर्थन का भरोसा लिया।
बाईट- सीएम नीतीश कुमार
बाईट- मंत्री विजय चौधरी
बाईट -एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह




