यह लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है — मनोज सिंह!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी के सभागार में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म के बीच लड़ा जा रहा है। एक तरफ जहां नरेंद्र मोदी धर्म ध्वजवाहक हैं। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के लोग अनीति और अत्याचार के संवाहक हैं। पार्टी जिला अध्यक्ष शंकर झा के नेतृत्व में किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा, जिला उपाध्यक्ष फेकू यादव, भाजपा नेता कुंदन प्रताप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नुनु ठाकुर, मुन्ना सिंह, विमल सिंह ने मधुबनी आने पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार किया। अपने संबोधन में मनोज सिंह ने किसान मोर्चा का इस चुनाव में सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश किसानों का देश है। देश के तरक्की में किसानो की भागीदारी को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार किसान हितैषी है। किसानों के हित मे कई प्रकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। आगे श्री सिंह ने कहा इस बार लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ 400 पार का आंकड़ा छूएगी एवं पुनः तीसरी बार सरकार बनाएगी। जिस में मधुबनी और बिहार का भी अहम योगदान रहने वाला है।

Join us on:

Leave a Comment