रणधीर सिंह ने कर दिया साफ लड़ाई सियासत की नहीं आत्म सम्मान की!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

महाराजगंज की धरती को वर्ग संघर्ष का आखड़ा नहीं बनने दिया जाएगा चुनाव जीतने से ज्यादा जरूरी है महाराजगंज के मन स्वाभिमान की रक्षा करना कहा महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पूर्व विधायक पुत्र और निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर सिंह ने। आर्यावर्त के साथ एक विशेष बातचीत में रणधीर सिंह ने कहा कि एक बड़ी साजिश के तहत महाराजगंज को वर्ग संघर्ष के तरफ ढकेला जा रहा है। सामाजिक समरसता बिगड़ने की कोशिश हो रही है जिसकी शुरुआत इसी लोकसभा क्षेत्र के माझी से पूर्व में हो चुकी है भविष्य में किसी भी तरह की घटना ना हो इसके लिए महाराजगंज के लोगों को सचेत किया जा रहा है चुनाव आता है जाता है पर यहां के लोगों को आपस में मिलजुल कर रहना है। रणधीर सिंह ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे बल्कि महाराजगंज की जनता चुनाव लड़ रही है उन्होंने पहले ही घोषणा कर रखी है कि नामांकन के अंतिम दिन क्षेत्र के अभिभाव को से मिले आदेश के बाद वे नामांकन करेंगे पर क्षेत्र में दौर जारी है कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है कई सारी कमिटी का गठन किया गया है सभी 6 विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता चुनावी अभियान में पूरे जोश खरगोश के साथ लगे हुए हैं रणधीर सिंह कहते हैं कि उनके वोटरों को पता है कि बार की लड़ाई किसी दल या सरकार के लिए नहीं बल्कि स्वाभिमान के लिए है। एक सवाल के जवाब में रणधीर सिंह ने कहा की रिकॉर्ड उठा कर देख लीजिए निर्दलीय चुनाव जीतने में उनके परिवार का रिकॉर्ड 100% रहा है जब कभी भी मान स्वाभिमान की बात आई है लोगों ने आगे बढ़कर हौसला प्रदान किया है। रणधीर सिंह ने कहा कि जिस दल को हम लोगों ने बुरे वक्त में मजबूती प्रदान की उन्हीं लोगों ने छल किया इसका जवाब सिर्फ महाराजगंज छपरा तक में ही नहीं पूरे बिहार में हमारे समर्थक उस दल को देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह सदैव सत्ता विरोध वाली राजनीति करते रहे कभी भी सत्ता के लिए अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया है। उन्होंने महाराजगंज के अपने समर्थ को से अपील की कि संयम बनाए रखें जी अभियान में सबको लगाया गया है पूरी एक जुट के साथ उसे अभियान में लगे रहना है कि जब 4 जून को परिणाम आए तो उसकी चर्चा सिर्फ महाराजगंज छपरा पटना ही नहीं पूरे देश में हो

Join us on:

Leave a Comment