अपराधियों ने युवक की हत्या कर गोबर के ढेर में छुपाया शव, बरामद होते ही भड़का आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में अपराधियों ने युवक की हत्या कर गोबर के ढेर में छुपाया

बेगूसराय में खेत में गोबर में छुपा कर रखे गए एक किशोर का शव को पुलीस ने बरामद किया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के पवड़ा गांव की है। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा वभनगामा निवासी हरेराम सिंह के 13 वर्षीया पुत्र दिपांशु कुमार उर्फ भुल्ला के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिपांशु उर्फ भुल्ला शुक्रवार की शाम आठ बजे से अपने घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। उसके बाद परिजन सब जगह तलाश कर रहे थे, आज सुबह नावकोठी थाना को सूचन मिलने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान जब पवड़ा गांव के किसान एक खेत के बगल से जा रहे थे तो खेत में रखे गोबर के ढ़ेर से किसी का पैर निकला देखा। इसके बाद हल्ला मच गया, मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मंझौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नावकोठी थाना को सूचना दिया गया, वहां से पुलिस और परिजन पहुंचे इसके बाद में मृतक की पहचान हो सकी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटनास्थल के बगल में खेत में खून बिखरा पड़ा है। मंझौल डीएसपी नवीन कुमार एवं बखरी डीएसपी कुंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment