जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रहें हैँ कांग्रेस उम्मीदवार अजय निषाद!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

आजय निषाद ने किया मुरौल प्रखंड का दौरा
-कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के दलों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

मुजफ्फरपुर,

मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी श्री अजय निषाद ने गुरुवार 2 मई को अपने चुनाव अभियान के तहत मुरौल प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान वे कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिले, चुनाव के लिए अबतक की तैयारियों की समीक्षा की और प्रत्येक क्षेत्र के लिए चुनाव संबन्धी जरूरतों का जायजा लिया। श्री निषाद कई स्थानों पर मतदाताओं से भी मिले। पूरे क्षेत्र में भाजपा की केंद्र सरकार का भारी विरोध और कांग्रेस के लिए जबरदस्त उत्साह का माहौल है। श्री निषाद ने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि जीत का माहौल देखकर शांत नहीं बैठें, एक-एक समर्थन और सबके उत्साह को वोट में बदलना है।

दौरे के दौरान श्री अजय निषाद ने मारकन में श्री अलख निरंजन जी, श्री ललन सहनी जी समेत कई लोगों के साथ बैठक की। इसी प्रकार, दरधा में डॉ सुशील जी की दुकान पर, मॉल के पास श्री उपेंद्र सिंह जी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। पिलखी में आयोजित बैठक में मुखिया श्रीमती प्रज्ञा कुमारी, पूर्व मुखिया श्रीमती सीता देवी जी समेत दर्जनों कार्यकर्ता रहे। मुरल सादिकपुर की मुखिया प्रमिला देवी और चंदन पट्टी में उप प्रमुख मदन प्रसाद सिंह के घर पर हुई बैठक में नूर आलम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। नमोंपुर मुरली चौक पर कांग्रेस प्रत्याशी श्री अजय निषाद को पचासों समर्थकों ने घेर लिया। श्री निषाद ने रैनी मोड साहनी टोला मैं मंदिर दर्शन कर, पटेल चौक पर माला अर्पण किया। वे मीरापुर के मरकज़ी मदरसा तेगिया फैज़ुल्लुम गए और वहां स्थित मजार पर पहुंचकर माथा टेका व सबकी खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

Join us on:

Leave a Comment