लूट की योजना बनाते चार अपराधियों को पुलिस ने ने किया गिरफ्तार,एसडीपीओ ने दी जानकारी!

SHARE:


पियुष कुमार की रिपोर्ट

कैमूर पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया,जबकि दो अन्य अपराधी फरार हो गए जिनका आपराधिक इतिहास भी बताया जाता है।

दुर्गावती थाना में प्रेस वार्ता के दौरान मोहनिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इसड़ी पुलिया के पास लूट की योजना बनाते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से चाकू,गमछे के एक छोर में बंधा हुआ गिट्टी,चोरी की मोटरसाइकिल में जप्त की गई है,इनके द्वारा सड़क पर पत्थर रखकर आने वाले बाइक सवार को गमछे में बंधे हुए गिट्टी से मार कर पहले घायल करते हैं और फिर उनके सामान और बाइक लूट कर निकल जाते हैं,गिरफ्तार अपराधियों में अभिषेक सिंह,सोनू यादव,प्रिंस यादव व निलेश ठाकुर सभी कैमूर जिले के रहने वाले हैं मौके से अन्य दो अपराधी फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है फरार अपराधियों के भी पहचान कर ली गई है उनका पहले से भी अपराधीक इतिहास रहा है।

बाइट – दिलीप कुमार (एसडीपीओ मोहनिया)

Join us on:

Leave a Comment