रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
सीवान- जहाँ एक तरफ सीवान और महाराजगंज लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन का दौर शुरू हो चुका है वही इसी बीच में ही महागठबंधन में दरार देखने को मिल रही है। महाराजगंज में 4 मई को महागठबंधन के लिये आयोजित बैठक में राजद कार्यकर्ताओ ने शामिल नही होने का निर्णय लिया है। गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक राजद मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामू यादव के निवास स्थान पर संपन्न हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 4 मई को आयोजित महागठबंधन के बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही। इस संबंध में राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि 4 मई को मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित महागठबंधन की बैठक का निमंत्रण नहीं मिलने से राजद के कार्यकर्ता अलग थलग पड़ गए है। इसलिए बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला लिया गया है। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष कन्हैया राय, प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार महतो, आनंददेव यादव, मुखिया आनंदी साह, हरेंद्र यादव, सुमेंद्र यादव, नगर Jn चंदन कुमार, विकास कुमार गुप्ता, देवेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट राजकिशोर गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यवसायी प्रकोष्ट राजद




