मोदी सरकार को हटाने से ही देश में लोकतंत्र और संविधान की होगी रक्षा – तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

लोकतंत्र व संविधान की रक्षा मोदी सरकार के हराने से ही होगा संभव, आप इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करें — तेजस्वी यादव

देश में लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के लिए मोदी सरकार को हराने से संभव होगा।इंडिया महागठबंधन के मधुबनी लोक सभा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित रहिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित नामंकन सह जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुये राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी व पलायन रोकने में भाजपा सरकार नाकामयाव रही है।आज रोजगार को लेकर अधिकतर लोग पलायन करने को विवश है। रोजगार को लेकर बिहार में केन्द्र की मोदी सरकार कोई कल कारखाना नहीं लगवा सकी है। उन्होंने कहा कि जनता लगातार 10 वर्ष से एनडीए को समर्थन देकर देख लिया है। अब सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है। बिना सत्ता परिवर्तन किये बिहार का विकास संभव नहीं हो सकता है। उन्होंने झंझारपुर, मधुबनी एवं दरभंगा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा मे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दस वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिये गए चुनावी वादे के भाषण का टेप सुनाकर लोगों को राजग सरकार के खिलाफ मतदान करने की अपील की। मोदी के भाषण को महज जुमला बताकर लोगो को आगाह किया कि केवल हिन्दू मुस्लिम कहकर नागपुरिया तिलिस्म का सहारा भाजपा सरकार ले रही है। बीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार दलित,पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं गरीबों के आर्थिक विकास के नाम पर पांच किलो अनाज देकर ठग रही है। गरीबों के लिए अस्पताल, शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थान एक भी नही खुलबा सकी है। फिर भी देश के नाम पर विकास का झांसा देकर जनता को ठग रही है।कार्यक्रम में मधुबनी लोकसभा राजद प्रत्याशी अली अशरफ फातमी,दरभंगा लोकसभा उम्मीदवार ललित यादव, विधायक समीर महासेठ,कांग्रेस नेता भावना झा,राजद जिला अध्यक्ष राम अशीष यादव, राज्यसभा सदस्य डा.फैयाज अहमद,मधु राय सहित, विधायक रिषि मिश्रा, विशाल रंजन सहित कई इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनावी नामांकन सभा को संबोधित किया। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, मा क पा नेता दिलीप झा, भा क पा जिला मंत्री मिथिलेश झा के साथ ही कई नेता मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment