रिपोर्टर-राजीव रंजन।
मधेपुरा में राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप के समर्थन में तेजस्वी यादव ने की जनसभा को संबोधित, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना.
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत जनता हाई स्कूल के मैदान में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और मुकेश सहनी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने प्रत्याशी डॉक्टर कुमार चंद्रदीप के लिए वोट देने की अपील भी की. बता दें कि इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे चाचा 17 साल सरकार में रहे लेकिन बेरोजगारों को कोई रोजगार मुहैया नहीं कर पाए वहीं हमने 17 महीने में करीब 50 लाख युवाओं को रोजगार दिया . उन्होंने कैंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उनके असफलता की गिनती गिनाई और कहा कि मोदी झूठ पर झूठ बोलते हैं और उनकी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पार कर चुकी है और अभी भी झूठ पर झूठ बोल रहे हैं अब तो और हद हो गई अब मंगलसूत्र पर भी आ चुके हैं.इस दौरान जनसभा को संबोधित कर तेजश्वी ने लोगों से कहा कि हमने सभी जगहों पर पढ़े लिखे नेक उम्मीदवार को टिकट दिए वहीं मधेपुरा में साहित्यकार प्रखर विद्वान डॉक्टर रमेंद्र कुमार रवि के पुत्र डॉक्टर कुमार चंद्रदीप को सिंबल दिया है आप लोग इन्हें भारी मतों से जीता कर भेजिए ताकि हमारा हाथ मजबूत होगा और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन सके. स्पीच बाइट: तेक्श्वी यादव,नेता प्रतिपक्ष बिहार.




