रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के रहिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में नांमाकन सह जन आशीर्वाद सभा के मंच पर जहां राजद कार्यकर्ताओं ने कब्जा जमा रखा था वहीं गठबंधन दल के नेताओं को उपेक्षित सा देखा गया। गठबंधन दल के इक्के-दुक्के नेताओं को छोड़ कर सभी नेता मंच से बेदखल दिखाई दिया। इस बात से अंजान पुर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव जब बोलने के लिए माइक पर आए व बोलना प्रारंभ किया तो अपने दल के कार्यकर्ताओं का मंच पर काफी भीड़ और उनके द्वारा किए जा रहे शोरगुल से काफी जल भुन गए और अचानक से बोलना छोड़ कर एक वारगी गर्मी से परेशान श्री यादव का मिजाज गर्म हो गया और मंच से लोगों को निचे उतारने के लिए कुछ लोगों को धक्का दे डाला। वही मंच पर खड़े सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों को मंच से लोगों को उतारने के लिए ठेल कर भेजा। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के रवैए से वे इतने नाराज थे की कार्यकर्ताओं को जम कर डांट पीला दिया।




