सुशासन के दौर में लालू प्रसाद जी की पलायन कर चुकी बेटियां भी वापस लौट रही हैं : सम्राट चौधरी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

विकसित भारत के लिए मजबूत सरकार : सम्राट चौधरी ---------------------------------------------

पटना, 30 अप्रैल। बिहार उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज कहा कि जंगलराज में प्रदेश से पलायन किए लोग अब सुशासन के दौर में लौटने लगे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुशासन के राज में आज राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी भी लौट रही है।

उजियारपुर में भाजपा के प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज विकसित भारत बनने को ओर बढ़ गया है। विकसित भारत के लिए मजबूत सरकार जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी थे जो सोनिया गांधी द्वारा स्वीच दिए जाने के बाद ही बोलते थे । 2014 में देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी के हाथ में आया। श्री चौधरी ने कहा कि विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था आज 5 वें स्थान पर पहुंच गई।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश को पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था, तब 200 वर्षों तक अंग्रेजों ने लुटा और 400 वर्षों तक मुगलों ने लूटा, लेकिन आज देश के युवा मेक इन इंडिया का सपना पूरा कर रहे हैं। आज सोने का शेर बन रहा है।

श्री चौधरी ने जोर देकर कहा कि आज देश को फिर से मोदी जी की सरकार चाहिए क्योंकि, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को इज्जत घर, मुफ्त गैस सिलेंडर, कारीगरों को विश्वकर्मा योजना, करोड़ों जीविका दीदियां, गरीब, पिछड़े, दलितों का अधिकार और लाभ जारी रहे।

उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय को प्रचंड वोटों से “विजय श्री” का तिलक लगाने का आग्रह किया।

Join us on:

Leave a Comment