रिपोर्ट – पियूष कुमार!
अपराधियों का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी लालू प्रसाद यादव हैं और राजद है,जिस यूनिवर्सिटी के सुधाकर सिंह विद्यार्थी हैं वह अपराध के लिए जाना जाता है – मिथिलेश तिवारी भाजपा(एनडीए)प्रत्यासी बक्सर
बक्सर लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी लगातार जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा के दौरान आपका प्रत्याशी आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती में पहुंचे जहां बक्सर लोकसभा के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह एवं लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा।
सुधाकर सिंह का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को अपराधियों को संरक्षण देने वाला कहा था जिस पर बक्सर लोकसभा के एनडीए प्रत्यासी मिथिलेश तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग अगर ऐसी बात करते हैं तो हंसी आती है और जिस यूनिवर्सिटी के सुधाकर सिंह विद्यार्थी हैं वह अपराधियों के लिए ही जाना जाता है हम लोग दिन भर घूमते रहते हैं और हम लोगों के साथ लोग फोटो खींचते रहता है और कोई फोटो खींचाया हुआ आदमी अगर कोई गलती कर दे तो उसमें हम लोग दोषी हैं क्या और हमारे साथ तो सुधाकर सिंह भी बहुत फोटो खिंचवाए हैं।
किसी भी एक आम चलते हुए सड़क पर आदमी से पूछिएगा कि अपराधियों का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी कौन है तो लालू प्रसाद यादव का नाम लेगा और राष्ट्रीय जनता दल का नाम लेगा और उसी के अध्यक्ष आजकल जगदा बाबू हैं और उसी के उम्मीदवार आजकल सुधाकर जी हैं इसके बाद अब कुछ कहने की जरूरत नहीं है।
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार कमल छाप है और मोदी जी का प्रत्याशी मैं हूं और उनको हमसे लड़ने में डर क्यों लगता है कि वह इधर-उधर झांक रहे हैं लड़े न हमसे उनको पता चल जाएगा कि किस उम्मीदवार से भेंट हुआ है।
बाइट – मिथिलेश तिवारी भाजपा (एनडीए )प्रत्यासी बक्सर लोकसभा




