करंट से मरने वालों के परिजनो को मिले 25 लाख, दोषियों पर हो कार्रवाई- शशि यादव, एमएलसी!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषि कुमार!

:महागठबंधन में शामिल भाकपा माले के द्वारा बिहार शरीफ के भरावपर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाकपा माले एमएलसी शशि यादव तारा बीघा में हुए करंट से मौत की घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घटना के जो लोग भी जिम्मेवार उनके ऊपर कड़ी कारवाई की जाय साथ मृतकों के आश्रितों को 25 लाख रुपया मुआवजा दिया। वही गृह मंत्री अमित शाह के परिवाद वाले ब्यान पर तंज कसते हुए एमएलसी शशि यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्य मुद्दे से जनता को भटका रही है। सबसे ज्यादा परिवारवाद आज एनडीए गठबंधन में दिख रहा है। इंडिया गठबंधन सीधे मुद्दों पर बात कर रही है जबकि एनडीए गठबंधन मुद्दे से हटकर बात कर रही है। गांव गांव तक आज लोगों के जहन में यह बात बैठ गया है कि हमें कैसे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़को पर उतरना है। जनता इस बार लोकसभा के चुनाव में भटकने वाले नहीं है। दो फेज के चुनाव के बाद जनता का मूड दिख रहा है। यह चुनाव केंद्र बनाम जनता के बीच चल रहा है।

बाइट।शशि यादव एमएलसी भाकपा माले

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें