रिपोर्ट- पियूष कुमार!
धान का कटोरा कहा जाता है इस क्षेत्र को लेकिन पिछले 10 सालों से यहां के किसान परेशान हैं
सासाराम लोकसभा सीट बिहार के हॉट सीटों में शुमार है इस सीट से कांग्रेस की मीरा कुमार लोकसभा की पहली महिला स्पीकर भी रही हैं,2019 लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी रहे मनोज कुमार को इस बार कांग्रेस ने सासाराम लोकसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है सासाराम संसदीय क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा है जिसमें कैमूर जिले के तीन विधानसभा चैनपुर,भभुआ और मोहनिया है वहीं रोहतास में सासाराम,चेनारी और करहगर विधानसभा है।इस गर्मी में चुनावी सियासी पर भी अपने चरम पर है।
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार ने कहा कि यहां सबसे बड़ा मुद्दा किसानों का है धान का कटोरा कहे जाने वाले इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धान की उपज होती है और यहां से चावल दूसरे जगह पर भेजा जाता है यहां के किस पिछले 10 सालों से परेशान है वह पैदावार तो करते हैं लेकिन औने पौने दामों में खरीदा जाता है।बेरोजगारी मुद्दा है यहां से ट्रेनों में लदकर जानवर जैसा प्रत्येक दिन हमारे नौजवान भाई ट्रेनों में दिल्ली जाते हैं सूरत जाते हैं लुधियाना जाते हैं वहां भी हमें लोग बिहारी कह कर बोलता है कई लोग ट्रेन से गिरकर अपनी जान गंवा देते हैं। सासाराम लोकसभा का इतिहास रहा है कि जो यहां से जीतकर पार्लियामेंट जाता है उसी के सरकार केंद्र में बनती है और इस बार मुझे यहां पर जनता का प्यार और विश्वास मिल रहा है इससे मुझे इस बार विश्वास हो गया है की सासाराम सीट इस बार कांग्रेस जीत रही है।
बाइट – मनोज कुमार राम(कांग्रेस प्रत्यासी सासाराम लोकसभा)




