सब्जी की आड़ में लाई जा रही विदेशी शराब बरामद की खेप बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

झारखंड के बोकारो से नवादा लाई जा रही थी शराब

शनिवार की सुबह सिकंदरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरा थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं अंचल अधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व में सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग धधौर मोड़ के समीप भिंडी एवं कद्दू लदे पिकअप वाहन के नीचे से 58 कार्टून 522 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है इस दौरान पुलिस ने ,WB 37D-7386 नंबर के पिकअप को भी जप्त कर लिया है इस दौरान पुलिस ने भागने के क्रम में पश्चिम बंगाल के आसनसोल के ध्रुव डंगल थाना हीरापुर निवासी कल्याण दत्ता पिता स्वर्गीय सप्पन दत्त एवं सोनू विश्वकर्मा पिता छोटेलाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्कर के निशानदेही पर शराब माफिया तक पहुंचने में लगी हुई है

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें