बाइक की आमने सामने टक्कर में लगी आग से बाइक राख, दो की मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में दो मोटरसाइकिल के भीष्ण टक्कर में मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक की जलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इस मोटर साइकिल टक्कर के दौरान मोटर साईकिल में आग लगने से दो युवक की मौक पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को गंभीर हालत में घायल हुआ है जिससे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुरा घटना बेगूसराय- रोसड़ा एसएच-55 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार डाला की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी छत्तीस शर्मा एवं सिंघौल थाना क्षेत्र के बागबारा निवासी अरविंद शर्मा के रूप में गई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक मोटर साइकिल बेगूसराय की से मंझौल की ओर जा रहा था। दूसरी मोटर साईकिल मंझौल की ओर से बेगूसराय जा ही थी। इसी दौरान खम्हार कुंड ढ़ाला के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मोटर साइकिल टक्कर होते ही आग लग गई, आसपास के लोग मौके पर दौड़े तथा सभी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आग विकराल हो चुका था, जिसके कारण बचाना मुश्किल था, तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल-112 को सूचना दिया। इसके बाद डायल 112 की टीम पहुंची और दो को किसी तरह से निकाल कर सदर अस्पताल ले जाया गया है।
बाइट:- सुबोध कुमार डीएसपी बेगूसराय
बाइट:-मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें