पान दुकान में बेची जा रही थी शराब, महंगे विदेशी ब्रांड की दर्जनों बोतल शराब जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

खुटहा चेतन टोला में पुलिस ने की छापेमारी, अलग अलग ब्रांड के 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना की पुलिस ने चेतन टोला खुटहा में छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड के लगभग 15 लीटर शराब को बरामद किया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की पान की गुमटी में शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर बड़हिया थाना में पदस्थापित पदाधिकार SI अंजली कुमारी के नेतृत्व में स्व0 शिबू सिंह के पुत्र रामप्रवेश सिंह उर्फ बेचन सिंह के पान की गुमटी में छापेमारी कर रॉयल स्टेज की नौ बोतल,रॉयल प्लस के चार बोतल, ओल्ड मंक के दस बोतल तथा 8PM के चौदह बोतल बरामद किए गए हैं। वहीं संबंधित व्यक्ति पर बड़हिया थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत शराब बंदी कानून को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें