नींद आने के कारण स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद सड़क दुर्घटना में स्कार्पियो चालक की मौतहो गयी। यह घटना विशुनगज मखदुमपुर सड़क पर भैख मोड़ समीप का है जहां विशुनगज ओपी क्षेत्र के बेला बंसी बीघा निवासी राजीव कुमार अपने परिवार को छोड़ने के लिए मखदुमपुर गया था ,अपने परिवार को छोड़कर वह लौट रहा था तभी उसको झपकी लग गई इसके कारण स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर एक गड्ढे में कूद गया जिससे चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई। आसपास के लोगों को जब इस बात की खबर लगी तो इस घटना की सूचना उसके परिवार जनों को दिया गया परिवारजन दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी, इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है ।बताया जाता है कि यह चालक भाड़े पर गाड़ी चलाता था शादी विवाह का लग्न रहने के कारण लगातार या वाहन चल रहा था जिसके कारण कई रातों से यह नहीं सोया था, जिससे वाहन चलाते समय चालक को झपकीं लग गई जिसके कारण या घटना घट गई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है

बाईट परिजन

Join us on:

Leave a Comment